आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का, कार्यकर्ता झोक दें ताकत, अरुण यादव

Updated:
विज्ञापन
आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का, कार्यकर्ता झोक दें ताकत, अरुण यादव

आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का, कार्यकर्ता झोक दें ताकत, अरुण यादव

विज्ञापन

कटिहार स्थानीय राजेन्द्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत एक कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की एक अत्यावश्यक बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता कटिहार विधानसभा के प्रभारी संतोष यादव ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को लेकर हम सभी कांग्रेस परिवार के सदस्यों को कांग्रेस कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आने की जरूरत है. कटिहार जिला मे कांग्रेस पार्टी आज अच्छे स्थान पर है. यह आप लोगों के प्यार और सहयोग से ही संभव हो पाया है. मध्यप्रदेश से आए पूर्व मंत्री सह प्रभारी अरुण यादव ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से आग्रह किया कि आने वाला दिन फिर से कांग्रेस पार्टी का है. पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो आपलोगों के समर्थन एवं समर्पण के बगैर अधूरा है. मुझे कटिहार जिला कांग्रेस के नेताओं से मिलने का मौका मिला. कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर सबसे एक एक करके मिलूंगा. उनका सुझाव लूंगा. सबों से राय लूंगा कि कांग्रेस पार्टी को कैसे और अधिक मजबूत किया जाय. संगठन मजबूती को लेकर शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय है. इसलिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है. कांग्रेस पार्टी जिला से लेकर पंचायत स्तर पर भी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत कैसे बनाया जाय. इसको लेकर वे वन टू वन मिले. बैठक में मुख्य रूप से डॉ अमन कुमार यादव पर्यवेक्षक, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रो विनोद यादव, पीएन सिंह, दिलीप विश्वास, प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, डॉ बिपिन सिंह, सऊद मुखिया, रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, राज आनंद सिंह, निक्कू सिंह, बशीरुद्दीन, निरंजन पोद्दार, अवधेश मंडल, मेजर जमाल, पप्पू कश्यप, असलम, गुलाम मुस्तफा, विनय मंडल, दामोदर चौबे, आम्रपाली यादव, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, संतोष चौबे, अरुण प्यासा, प्रीतम चक्रवर्ती, जटा शंकर झा, अमर तिवारी, मनीष यादव, धनंजय ठाकुर, मोहर्रम खान, नितिन सिन्हा, अरविंद कुमार पासवान, फिरोज़ मुतुन, नेहा देवी ठाकुर, बबीता तांती, रीना सिंह सहित कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन