ePaper

किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी

Updated at : 26 Feb 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी

किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी

विज्ञापन

मशरूम की खेती समेत कई तरह की जानकारी किसानों को कराया अवगत कटिहार आत्मा योजना अंतर्गत कटिहार द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह प्रशिक्षण के दूसरे दिन किसानों की भारी भीड़ रही. डीईओ आत्मा कटिहार मिथिलेश कुमार ने मेला में आये कृषकों का स्वागत करते हुए विभाग से सवंर्द्ध विभाग को उनके विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की अपील की. सहायक निदेशक रसायन एवं वरीय वैज्ञानिक केवीके द्वारा किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में बताया. उपपरियोजना निदेशक आत्मा के दीक्षा कुमारी ने बताया कि दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान, महिला कृषक एवं कृषि उद्यमी के स्टॉल मेले में थे. प्रगतिशील किसानों ने मशरूम की खेती, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, पशुपालन ,दुग्ध उत्पादन से सम्बंधित जानकारी को मेले में आये हुए कृषकों के साथ साझा किया. आत्मा के उप परियोजना निदेशक दीक्षा कुमारी द्वारा समेकित कृषि प्रणाली का जीवित मॉडल बनाया. डीईओ द्वारा इस प्रणाली को विभाग में शामिल करने एवं दो मॉडल जिले में लगाने की बात रखी. आत्मा में चल रहे योजनाओं, प्रशिक्षण, परिभ्रमण के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान लगाये गये कई स्टॉल संचालकों को प्रशस्ति पत्र भी दिया. कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी किसान सलाहकार मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन