अनुसूचित व जनजाति समुदाय को योजनाओं का दिलायें लाभ: जनक राम

Published at :21 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
अनुसूचित व जनजाति समुदाय को योजनाओं का दिलायें लाभ: जनक राम

अनुसूचित व जनजाति समुदाय को योजनाओं का दिलायें लाभ: जनक राम

विज्ञापन

– एससी-एसटी कल्याण मंत्री ने की समीक्षा बैठक कटिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम के नेतृत्व में विकास भवन सभागार में जिले के विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला कल्याण कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी 233 विकास मित्र शामिल हुए. मंत्री ने सरकार की सभी योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों को आच्छादित करने का निर्देश दिया. विकास मित्रों को विकास की एक कड़ी के रूप में चिन्हित इरते हुए वर्तमान समय में जिले में चल रही आवास प्लस 2024 योजना के सर्वेक्षण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के सभी पात्र परिवारों को शत-प्रतिशत चिन्हित करने का निर्देश दिया. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय अधिकारी मौजूद थे. कटिहार पहुंचने पर जिला अतिथि गृह में मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किया तथा विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी तथा प्रखंड कल्याण पराजिहारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन