किसान सम्मन निधि योजना के तहत 19वीं किस्त भागलपुर से जारी करेंगे प्रधानंत्री, मंत्री

Published at :21 Feb 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सम्मन निधि योजना के तहत 19वीं किस्त भागलपुर से जारी करेंगे प्रधानंत्री, मंत्री

किसान सम्मन निधि योजना के तहत 19वीं किस्त भागलपुर से जारी करेंगे प्रधानंत्री, मंत्री

विज्ञापन

कटिहार किसान के विकास व समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष कार्य कर रहे हैं. 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मन निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 9 करोड़ 80 लाख किसानों को किसान सम्मन निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी करेंगे. जिसमें किसानों को 22 हजार करोड़ रुपए राशि योजना के तहत दी जायेगी. उक्त बातें कृषि मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कही. शुक्रवार को कृषि मंत्री मंगल पांडे भागलपुर में होने वाले किसान सम्मान कार्यक्रम को लेकर कटिहार पहुंचे थे. जहां जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का 19वीं किस्त जारी करेंगे. जिसमें बिहार के 82 लाख किसानों को इस सम्मान निधि का लाभ मिलेगा. मंत्री पांडे ने कहा कि अब तक इस योजना के तहत किसानों को तीन लाख 80 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों के समृद्धि और विकास के लिए हमेशा आगे की सोचते रहे हैं. मंत्री पांडे ने कहा कि इस बार के बजट में किसानों को और समृद्ध बनाने के लिए केवाईसी में भी बढ़ोतरी की गई है. लोन में तीन लाख से बढ़कर अब पांच लाख रुपए किसानों को दिया जायेगा. बजट में बिहार के किसानों को कई सौगात मिले है. बिहार में मखाना बोर्ड की गठन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट बनने से किसान और समृद्ध होंगे. मंत्री पांडे ने कहा कि बिहार में दो दशक साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है. आगे भी हर क्षेत्र में विकास की गंगा यूं ही बहती रहेगी. कटिहार की धरती पर आने वाले समय में एम्स की स्थापना को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे देश में दो ही राज्य है जहां दो एम्स मिले हैं. जिसमें एक यूपी शामिल है तो दूसरा बिहार, जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों तथा कर्मियों की कमी के सवालों पर मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 30 हजार पदों पर भारती को लेकर प्रक्रिया जारी है. सभी खाली पदों पर नियुक्ति जरूर होगी. सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी मंत्रि मंडल पांडे ने कहा कि पिछले सदर अस्पताल की कल्पना की जाय और अभी के सदर अस्पताल को देखा जाय. कितना अंतर है यह अपने आप ही पता चलेगा. कुछ कमियां जरूर है उसे दूर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन