छठ महापर्व को लेकर हरी सब्जियों के दामों में उछाल

छठ महापर्व को लेकर हरी सब्जियों के दामों में उछाल
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में त्योहारी मौसम को देखते हुए सब्जियों के दाम में उछाल देखने को लेकर मिल रही है. छठ पर्व का त्योहार शुरू होते ही सब्जियों के दाम अब आकाश छूने लगे हैं. कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य चौक गेड़ाबाड़ी बाजार, कोलासी बाजार, फुलवरिया चौक, पवई व अन्य विभिन्न चौक चौराहों पर लगे सब्जी के दुकानों में फुलगोभी 100 प्रति किलो, बैगन 80 प्रति किलो, कद्दू प्रति पीस 60 से 80 की दर पर पीस बिक्री हो रही है. इतनी बेहताहसा कीमत पर बिक रहे सब्जी हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है. फिर भी संपन्न लोगों के द्वारा सब्जी की खरीदारी की जा रही है. दीपावली के दिन सुबह में गांव ग्रामों में फुलगोभी की पकौड़ी आलू, बैगन का कचरी खाने का रिवाज है. लोगों ने मजबूरी में ऊंची कीमत देकर भी यह सब्जियां खरीदी. वही एक तरफ खरीदने वालों की परेशानी बढ़ी तो दूसरी तरफ सब्जी की बढ़ती कीमतों से किसानों के चेहरे पर खुशी की साफ झलक दिखाई दे रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




