बिहार दिवस, राज्य के विकास व समाज में सकारात्मक बदलाव का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस, राज्य के विकास व समाज में सकारात्मक बदलाव का लिया संकल्प

बिहार दिवस, राज्य के विकास व समाज में सकारात्मक बदलाव का लिया संकल्प

विज्ञापन

बलिया बेलौन बिहार दिवस के अवसर पर गैप स्किल डेवलपमेंट सेंटर सालमारी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. छात्रों एवं शिक्षकों ने बिहार के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की तथा राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में छात्रों ने बिहार के महान व्यक्तित्वों, ऐतिहासिक धरोहरों और शैक्षणिक परंपराओं को याद करते हुए कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की भूमि रही है, छात्रों ने यह भी संकल्प लिया कि वे शिक्षा, अनुशासन और कौशल विकास के माध्यम से अपने राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. शिक्षक पंकज कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू सिंह, रुखसार और सिम्पी कुमारी ने विद्यार्थियों को बिहार के इतिहास और उसकी उपलब्धियों से अवगत कराया तथा युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गैप के निदेशक जावेद आलम ने कहा कि बिहार प्रतिभा और संभावनाओं की धरती है, यदि युवा शिक्षा, कौशल विकास और अनुशासन को अपनायें तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. आज आवश्यकता है कि युवा नई तकनीक, कौशल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और बिहार को विकास के नये आयामों तक पहुंचायें. सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर बिहार के विकास, शिक्षा के प्रसार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन