फीडर में मेंटेनेंस को बरारी व मनसाही मेंआपूर्ति रहेगी बाधित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 May 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
फीडर में मेंटेनेंस को बरारी व मनसाही मेंआपूर्ति रहेगी बाधित

फीडर में मेंटेनेंस को बरारी व मनसाही मेंआपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

कटिहार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार की ओर से जिले के बरारी क्षेत्र में 11 से 31 मई तक प्रतिदिन पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह निर्णय लिया है. 33 केवी इलेक्ट्रिक पावर सब-स्टेशन, कोढ़ा ओल्ड से जुड़े सभी बरारी क्षेत्र में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. ऑल मानसाही क्षेत्र की भी बिजली में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली बाधित रहेगी. हालांकि मनसाही क्षेत्र की बिजली 11 से 16 मई तक काम किया जायेगा. सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस क्षेत्र में भी 33 केवी मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है. विभाग ने कहा है कि यह कार्य सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है. ताकि भविष्य में निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब होने या किसी आपात स्थिति में कार्य को दूसरे दिन भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन