पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
– वैशाली जिले का रहने वाला था पॉलिटेक्निक का छात्र – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैकेनिकल सेकंड ईयर का था छात्र, फोटो 30 केप्शन- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस मौजूद लोगों की भीड़ कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 22 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक छात्र राजू राय वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत महनार नया गांव विषहरी स्थान निवासी दामोदर राय का पुत्र था और भेड़िया रहिका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल विंग में सेकंड ईयर का छात्र था. पिछले डेढ़ वर्षों से सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रेखा वार्ड एक निवासी अवधेश कुमार सिंह के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. छात्र ने मंगलवार को अपने कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. छात्र के कमरे के पास ही रहने वाले दो छात्रों ने जब राजू को फंदे से लटकते देखा तो शोर करते हुए उसके गेट को तोड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी. पड़ोसी बबलू नामक युवक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सहायक थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम को लेकर पहुंची और जांच शुरू कर दी. राजू के पिता दामोदर राय ने बताया कि उनके बेटे ने दो मार्च को होली की छुट्टी में घर आया था. 6 तारीख को कटिहार वापस लौट गया. घटना से 24 घंटे पूर्व सोमवार की देर शाम भी राजू से बातचीत हुई थी लेकिन सब कुछ सामान्य लगा. जब सब कुछ ठीक था तो फिर राजू आत्महत्या नहीं कर सकता. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. इधर पुलिस ने शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता दामोदर राय सहित अन्य लोग कटिहार पहुंच गए थे. जहां राजु के शव को देखकर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी. इधर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर सभी प्रकार के सैंपल एकत्रित कर वहां फिंगरप्रिंट्स एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किया. फॉरेंसिक टीम के द्वारा दिए गए जांच रिपोर्ट एवं पुलिस के जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया में मौत की वजह सुसाइड है. इस मामले में अभी तक मृतक के परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के आधार पर पुलिस कांड दर्ज कर मामले में अग्रतर कार्रवाई करेगी. कुमार विकास, सहायक थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




