सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश
फलका एसपी के निर्देश पर फलका थाना में सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालकों को अपने केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी. ताकि किसी भी अप्रिय घटना के बाद घटना की जांच में आसानी हो. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे घटना पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है. बैंक से 50 हजार से अधिक रुपये लाने के दौरान स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिया. सीएसपी संचालकों को यह भी चेतावनी दी कि वह कभी भी अकेले कैश लाने के लिए बैंक न जाय. बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहायक कर्मियों का साथ लें और अगर ज्यादा राशि हो तो इसकी सूचना थाना अध्यक्ष को जरूर दें. उन्होंने कहा कि बैंक के संबंधित सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी. पुलिस द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर सीएसपी संचालक अपने सुरक्षा और ग्राहकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे. मौके पर अपर थानाध्यक्ष शादाब, स्टेट बैंक पीएनबी एवं सीबीआई बैंक आदि के सीएसपी संचालक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




