पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया बरामद

विज्ञापन

डंडखोरा स्थानीय थाना अंतर्गत बांका टोला से कथित तौर पर अपहृत नाबालिक लकड़ी को कटिहार स्टेशन से बरामद कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को एक युवक ने बहला -फुसलाकर भगा ले गया. इस बाबत डंडखोरा थाना में कांड संख्या 49/25 दिनांक 23-04-2025 दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने ननिहाल में रहती थी. बरामद होने के बाद लडक़ी को मेडिकल जांच ने के लिए भेजा गया है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने बताया कि फिलहाल लड़की को बरामद कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद अदालत में लड़की का बयान कराया जायेगा. इंस्पेक्टर इकबाल, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, अपर थानाध्यक्ष अमलेंदू सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, एएसआई सुमन कुमार एवं भागलपुर फॉरेंसिक दल ने लड़की को बरामद करने में सक्रिय रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन