पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व एक ट्रैक्टर बरामद

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 Jun 2026 5:58 PM

विज्ञापन

पुलिस की लगातार छापेमारी व कार्रवाई के कारण ही कदवा थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम भर्री में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

कटिहार के डंडखोरा से रिपोर्ट

कटिहार जिले के डंडखोरा थाना कांड संख्या 91/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रही थी. इसका परिणाम भी सामने आया है. पुलिस की लगातार छापेमारी व कार्रवाई के कारण ही कदवा थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम भर्री में छापेमारी की गयी. इस छापेमारी के दौरान डंडखोरा क्षेत्र से चोरी किये गए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को की जा रही छापेमारी

वहीं पुलिस ने इस मामले में विक्रम कुमार 28 वर्ष, पिता- बीरेंद्र महतो, निवासी दक्षिण टोला, थाना डंडखोरा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. ट्रैक्टर चोरी गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन