बरारी में सड़क से जाम हटाने में जुटी पुलिस

बरारी में सड़क से जाम हटाने में जुटी पुलिस
– थानाध्यक्ष की निगरानी में हो रही सड़क जाम की पूर्ण सफाई बरारी प्रखंड का व्यस्तम बरारी हाट स्थित गंगा दार्जलिंग सड़क पर दुकानें, बाइक, टोटो, ठेला आदि लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न करने वालों से आग्रह विनय करने के बाद थानाध्यक्ष सुमेश कुमार दल बल के साथ सोमवार को नवरात्रा की पहली पूजा शुरू होते हीं जाम से बरारी हाट गंगा दार्जलिंग सड़क मुक्त कराने के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने सड़क को खाली कराने का कार्य शुरू किये जाने से कई राहगीर एवं ग्रामीण ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की. कई राहगीरों ने थानाध्यक्ष को बताया कि आपात स्थिति में कही जाना हो या ट्रेन पकड़ना हो तो आप बरारी हाट के जाम में फंस जायेंगे. गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पायेंगे. सड़क से जाम के कारणों को हटाकर राहगीरों व ग्रामीणों के लिए काफी अच्छी पहल है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गंगा दार्जलिंग सड़क व डुम्मर जाने वाली सड़क बरारी हाट पर दोनों ओर से जाम मुक्त कराने में कोई कोताही नही होगी. सोमवार को सड़क को खाली कराने से कोई गाड़ी नहीं फंस रही. नवरात्र के समय आवागमन व पूजा व मेला की भीड को नियंत्रण करने के लिए सड़क यातायात भी सुगम होना अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




