दो नाबालिगों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो नाबालिगों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो नाबालिगों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार सहायक थाना पुलिस ने हथियार लहराने की सूचना पर थाना क्षेत्र के बुद्धूचौक आर के ग्राउंड में छापेमारी कर दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार को बुद्धू चौक पर पिस्टल लहराने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त जानकारी के आधार पर उनके नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिगों को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया. जब पुलिस आरोपितों को पकड़कर थाना लेकर पहुंचे व उसकी उम्र को लेकर दस्तावेज की जांच की तो दोनों आरोपित की उम्र 18 वर्ष से कम थी. इसके बाद पुलिस ने उसे जूविनाइल कोर्ट में पेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन