अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने दर्जनों लोगों को ठगी एवं लड़कियों के अश्लील फोटो, वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक पीड़ित ने नगर थाना में अश्लील फोटो व वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. पीड़ित के शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या-770/25 धारा-316(2)/318(4)/352/126(2)/115(2)/351(2)/एंड (3)/(3)(5) के तहत प्राथमिकी अभियुक्त मकसूद के विरुद्ध कांड दर्ज कराया. उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकसूद उर्फ अब्दुल मजीद, पिता नजमूल आजाद, दोखड़ा, थाना कदवा, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि आरोपित दर्जनो व्यक्तियो से ठगी की है. लड़कियों का अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन