जुगाड़ गाड़ी का हाइवे पर खुला टायर, बड़ी दुर्घटना टली

Updated:
विज्ञापन
जुगाड़ गाड़ी का हाइवे पर खुला टायर, बड़ी दुर्घटना टली

जुगाड़ गाड़ी का हाइवे पर खुला टायर, बड़ी दुर्घटना टली

विज्ञापन

एक किलोमीटर के दायरे में कुछ देर के अंतराल में तीन दुर्घटनाएं घटीं कटिहार इन दिनों जुगाड़ गाड़ी मौत बांटते चल रही है और परिवहन विभाग मुकदर्शक बनी हुई है. एन एच 31 सुतारा ढाबा के पास एक बांस लदे जुगाड़ गाड़ी का चक्का खुल गया. गनीमत रही कि कोई बस या अन्य सवारी वाहन इस गाड़ी के पीछे व आगे नही था अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी. बताते चलें कि कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 31 पर सोमवार सुबह मिनटो के अंतराल पर हाईवे पर तीन दुर्घटना घटित हुआ. दो दुर्घटना में कोई हताहत घायल नही हुआ. बेलोरो ट्रक दुर्घटना के बाद ढावा सुतारा के समीप एक ट्रक मे एक अज्ञात वाहन ट्रक ने टक्कर मार दिया. टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला. घटना में कोई हताहत व घायल नही हुआ. इस घटना स्थल से थोड़ा आगे बांस लेकर कुरसेला की तरफ आ रही जुगाड़ गाड़ी का गुजरते वक्त उसका चक्का खुल कर दुर चला गया. गनीमत रहा कि जिस समय एन एच पर यह घटना घटी वहां से कोई बस और यात्री वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी. आखिर सवाल यह उठता है कि आखिर परिवहन विभाग जुगाड़ गाड़ी पर रोक क्यों नही लगाती है. क्या सड़कों पर मौत बांटने के लिए परिवहन विभाग इन गाड़ियों को रख छोड़ा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन