लूट मामले के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
लूट मामले के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट मामले के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी पुलिस शिविर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई रूपौली थाना कांड संख्या 41/24, 21 फरवरी 2024 के तहत की गयी. जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 392 के अंतर्गत लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदन पासवान 24 वर्ष, पिता भिखारी पासवान, नक्कीपुर, कोढ़ा के रूप में हुई है. चंदन पासवान घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत रूपौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन