मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Mar 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कोढ़ा. कोढ़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मुसापुर चौक के पास किसी से मिलने आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी शेखर उर्फ गोपीचंद बंजारा पिता मुखलाल यादव, निवासी जुराबगंज, थाना कोढ़ा निवासी की गिरफतारी पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




