7.83 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Updated:
विज्ञापन
7.83 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

7.83 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक स्कूटी से 7.83 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुर तुलसी कॉलेज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मनिया की ओर से आती एक स्कूटी चालक पर पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने स्कूटी रोककर उसकी तलाशी ली. स्कूटी के डिक्की से 7.83 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस संदर्भ में तस्कर मनीष कुमार महतो पिता खगेश्वर महतो पनसेरवा थाना हसनगंज निवासी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन