आजमनगर में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व वायुसेना सार्जेंट बोले- जवानों के बलिदान से सुरक्षित है देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो 4 कैप्शन- कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार जिले में कारगिल विजय दिवस पर एक विशेष रियूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्व वायुसेना सार्जेंट ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया.

विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत ख्वाजा नगर स्थित गैप डिफेंस स्कूल कैंपस में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रियूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के इतिहास और देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

पूर्व वायुसेना सार्जेंट ने याद दिलाया जवानों का बलिदान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय वायुसेना के पूर्व सार्जेंट जावेद आलम ने कहा कि देश के जवान सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि जब देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं, तब सैनिक भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच सीमा पर डटे रहते हैं. उनका त्याग और बलिदान ही देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

Kargil Vijay Diwas: कार्यक्रम में पूर्व वायुसेना सार्जेंट जावेद आलम, समाजसेवी रंजीत पोद्दार, सरदार अमर सिंह, अब्दुल सलाम, कासिम, हरेंद्र राय, देवाशीष राय, प्रमोद झा, मुकेश कुमार, तनवीर हसन, शाहबाज आलम, तहजीब आलम, शाहनवाज आलम, इम्तियाज आलम, मेराज आलम, सिराज आलम, निरोध ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन