डीआरएम ने किया न्यू जलपाईगुड़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निरीक्षण, सेकेंड एंट्री आम यात्रियों के लिए शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो- निरीक्षण करते डीआरएम मौजूद सांसद सहित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार रेल मंडल के डीआरएम ने न्यू जलपाईगुड़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और विकास परियोजनाओं का जायजा लिया गया. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन की सेकेंड एंट्री भी आम लोगों के लिए खोल दी गई है.

विज्ञापन

Rail News: कटिहार रेल मंडल के डीआरएम ने रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान जलपाईगुड़ी के सांसद और रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक भी हुई. निरीक्षण में स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य, यात्री सुविधाएं, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया.

विज्ञापन

विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्टेशन के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर और विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया. डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें.

विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव देने पर जोर

डीआरएम ने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कटिहार रेल मंडल इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सेकेंड एंट्री हुई शुरू

निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की सेकेंड एंट्री को औपचारिक रूप से आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया. इस परिसर में टिकट काउंटर, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग, प्रतीक्षालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी.

कई अधिकारी रहे मौजूद

Rail News: निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) प्रभात रंजन, लेफ्टिनेंट गौरव राजपाल, एरिया मैनेजर अक्षांश वर्मा, निशांत कुमार, धनंजय कुमार दास सहित रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन