पुलिस ने शराब के मामले में 66 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने शराब के मामले में 66 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शराब के मामले में 66 लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी, कांड में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी, जघन कांड में फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी फरार होने की स्थिति में उसके घरों की कुर्की जब्ती के तामिला में इन दिनों कोई कसर छोड़ा नहीं जा रहा है. जिसका परिणाम है कि कांड निष्पादन में तेजी आ गयी है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में 114 लोगों को पुलिस ने पकड़ा. जिसमें कांडो में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 66 है. पुलिस ने अजमानतीय वारंट में 23 तथा जमानतीय वारंट में 25 लोगों पर कार्रवाई की गयी. फिरौती के लिए अपहरण के मामले में पांच अभियुक्त को तथा हत्या के प्रयास में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 68 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 138 लीटर शराब बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन