जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले कवि संगोष्ठी आयोजित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले कवि संगोष्ठी आयोजित

जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले कवि संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी के दिलारपुर में जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन कटिहार के बैनर तले परिचर्चा सह कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजन सुरेश चन्द्र सरस की अध्यक्षता में किया गया. संचालन कवि डॉ अवध बिहारी आचार्य ने किया. पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखने के उपरान्त कार्यक्रम की शुरूआत हुई. प्रथम भाग में साहित्यिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की शुरूआत करते हुए डॉ कामेश्वर पंकज ने विषय प्रवेश कराया. अपने विचार रखते हुए डॉ पंकज ने कहा की किसी भी संस्था की रीढ़ उसका अर्थतंत्र होता है. सबल हुए बिना संस्था का पल्लवित और पुष्पित होना असंभव है. डॉ भोला प्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा आदि ने संस्था को आर्थिक रूप से सुदृढ करने के लिए सुझाव दिया. द्वितीय भाग कवि गोष्ठी की शुरूआत आम्रपाली यादव उर्फ अंजुमन के सरस्वती वंदना से हुई. सरस्वती वंदना की सस्वर प्रस्तुति से मानो कार्यक्रम स्थल पर वाग्देवी स्वयं प्रार्थना सुनाने को आ गयी ऐसा लग रहा था. रामेश्वर पाण्डेय रमण ने भी सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. डॉ जवाहर देव, डॉ अनवर ईरज, डॉ अजय कुमार मीत, कन्हैया केसरी, लक्ष्मी कुमारी ने पहलगाम घटना पर आधारित अपनी मार्मिक कविता सुनायी. डॉ अवध बिहारी आचार्य ने श्रृंगार रस की कविता बरसों बाद पिलाया तुमने पर कल जैसा स्वाद नहीं है जैसा मामर्मिक गीत सूनाकर माहौल को बदल दिया. डॉ दशरथ प्रसाद सिंह ने साम्प्रदायिक सौहार्द पर अपनी कविता सुनायी. दिवाकर पाण्डेय दिलारपुरी मानवीय संवेदना पर आधारित अपने गीत को सुनाया. पिंटू कुमार, विजय शंकर तिवारी और खगेश व्यास ने कविता और गीत सुनाये. अध्यक्ष सुरेश चन्द्र सरस ने भी एक भावात्मक कविता जिंदगी है भवर में फसी जा रही पर किनारे मिलेंगे कभी न कभी सुनाया. दिवाकर पाण्डेय दिलारपुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में साहित्यप्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन