आज से तेजा टोला के पचास घरों में पहुंचाया जायेगा पीएनजी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
आज से तेजा टोला के पचास घरों में पहुंचाया जायेगा पीएनजी

आज से तेजा टोला के पचास घरों में पहुंचाया जायेगा पीएनजी

विज्ञापन

– डीएम ने डीआरएस का किया निरीक्षण, कहा सिलेंडर भराने की खत्म होगी परेशानी – पहले चरण में तेजा टोला, ऑफिसर कॉलोनी में पहुंचाने की हो रही तैयारी कटिहार जिले में अब गैस की किल्लत नहीं होगी. ईरान समेत अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच गैस, तेल की संकट का असर अब तेजा टोला में नहीं पड़ेगा. 14 अप्रैल से जिले के तेजा टोला में सीएनजी गैस घर घर तक पहुंचाया जाएगा. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ भेरिया रहिका स्थित डीआरएस डिस्ट्रक्टि रेगुलेटरी स्टेशन का सर्वे किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएनजी के चालू होने से अब जिले भर के गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर भराने की समस्या से निजात मिल पायेगा. पूरी जिले में पीएनजी युक्त करने का लक्ष्य है. पहले चरण में तेजा टोला, ऑफिसर कॉलोनी के इलाकों के उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. पहले तेजा टोला के पचास घरों में पीएनजी गैस पहुंचाया जायेगा. इसकी शुरूआत मंगलवार को संभवत: कर दी जायेगी. कार्य युद्धस्तर पर की जा रही है. घर घर पाइपलाइन बिछया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन को लेकर ऑनलाइन व कर्मचारियों द्वारा ऑफ लाइन भी कार्य किया जा रहा है. आइटीआइटी के छात्रों को प्लेसमेंट के तौर पर लाभ मिलेगा. पीएनजी अधिक से अधिक घरों तक पहुंचे इसको लेकर टोटो से प्रचार किया जाये. इस गैस की कनेक्शन कहां तक बिछाया गया. इस पर भी विमर्श किया गया. पीएनजी के पदाधिकारी, संवेदक समेत आमजन मौजूद थे. मो ताजिर हुसैन ने बताया कि वर्तमान में इसके रजिस्ट्रेशन के लिए छह हजार पांच सौ रूपये शुल्क हैं. इससे पूर्व इससे कम थे. अब प्लान बदल गया है. आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर के साथ ऑनलाइन एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. साथ ही कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से इन सभी कागजातों व शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन