पोषण वाटिका के लिए पौधा का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन
पोषण वाटिका के लिए पौधा का किया गया वितरण

पोषण वाटिका के लिए पौधा का किया गया वितरण

विज्ञापन

कटिहार बठेली में पोषण वाटिका के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया. इसको लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोषण के महत्व को बताते हुए हरी साग सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी गयी. कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ नंदिता कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम कुपोषण दूर करने के लिए किया गया है. ताकि प्रत्येक घर की महिलाएं भोजन बनाने के क्रम में पोषक तत्व का पूरी तरह से ख्याल रखते हुए खाना पकाये और पूरे परिवार को भोजन संतुलित मिल सके. इससे विभिन्न तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. खाने में मल्टीग्रेन आटा घर पर ही बनाये ताकि निगेटिव अन्य केवल गेहूं का आटा ही नहीं खाये. उसमें ज्वार बाजरा, रागी का आटा मिलाकर इसकी पौष्टिकता को बढ़ाये. डॉ सुशील कुमार ने भी पौधों की देखरेख के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर संजय कुमार, अरूण कुमार के अलावा महिला पुरूष किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन