लोगों को योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी

लोगों को योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित क्रीडा मैदान में शुक्रवार को रामपुर पैक्स की अगुवाई में सहकारिता विभाग के तत्वावधान में किसान सहकारी चौपाल व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. किसानों को सहकारी समितियों, पैक्स में धान बिक्री, कृषि ऋण, बीज-उर्वरक आपूर्ति व अन्य सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया. नाटक के कलाकारों ने रोचक व व्यावहारिक ढंग से बताया कि सहकारिता मॉडल के तहत किसान कैसे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं. पैक्स अध्यक्ष अध्यक्ष सूर्य मोहन झा उर्फ पप्पू झा, बीसीओ अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से किसान कृषि लागत में कमी, उत्पादकता में वृद्धि व अन्य सहूलियत प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर पैक्स अध्यक्ष मखदूम अशरफ, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व मुखिया राजेंद्र उरांव, मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य अनिल कुमार महतों सहित दर्जनों किसान व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




