धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत

Published at :02 Jan 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा नूतन वर्ष का प्रथम सुबह जब कोहरे की चादर से लिपटी रही और तेज पछुआ हवा का झौंका ठंड में इजाफा करता रहा. लोग बाग दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे. दूसरे दिन गुरुवार को लोगों ने खिली-खिली धूप का भरपूर आनंद लिया. हालांकि इस दौरान पछुआ हवा के कारण हल्की कनकनी बरकरार रही. दो जनवरी की सुबह व संध्या बेला के बाद लोगों को ठंड का एहसास हुआ. दिन भर धूप रहने के कारण जहां हाट बाजार में चहल पहल रही. किसानों ने भी धूप से उत्साहित होकर बहियारों में जरूरी कार्य निपटाया. जबकि मवेशी पालको को भी मवेशी का चारा जुटाने में थोड़ी सहूलियत हुई. कुल मिलाकर ठंड से कंपकंपाते हुए शरीर को गुरुवार को खिली-खिली धूप में सेंकने का काम किया. लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन