तेज धूप व गर्मी से लोग पड़ रहे बीमार, विशेष सावधानी बरतने की अपील

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी से लोग पड़ रहे बीमार, विशेष सावधानी बरतने की अपील

तेज धूप व गर्मी से लोग पड़ रहे बीमार, विशेष सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन

कोढ़ा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. तापमान में लगातार वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण लोगों के बीमार पड़ने की घटनाएं बढ़ रही है. डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, उल्टी, जी मिचलाना, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं. स्थानीय अस्पतालों और निजी क्लिनिकों में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस गर्मी के असर से अधिक प्रभावित हो रहे हैं. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित आर्या ने बताया कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है. उन्होंने कहा लू लगने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें. खुद से इलाज करने या देरी करने से स्थिति बिगड़ सकती है. डॉ आर्या ने बताया कि कोढ़ा अस्पताल में लू और गर्मी से संबंधित सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. मरीजों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन