मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, तेज धूप व गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, तेज धूप व गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, तेज धूप व गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन

कटिहार मौसम के बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं. सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है. सदर अस्पताल में ऐसे मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे हैं. रविवार को मौसम उतार चढ़ाव भरा रहा. कभी धूप तो कभी बादल छाया रहा. लोग उम्मीद कर रहे थे कि बारिश होगी. पर बारिश नहीं हुई. हालांकि बारिश नहीं होने से किसानों ने राहत की सांस ली है. अभी बहुत सारे किसान मक्का फसल की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में बारिश होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो जायेगी. इससे लोगों को तेज धूप व गर्मी से परेशान होना पड़ेगा. इसके अलगे दिन मंगलवार को बादल छाये रहने व बारिश की संभावना जतायी गयी. बुधवार से जिले वासियों को तेज धूप व गर्मी के सितम का सामना शुरू हो जायेगा. जो अगले एक सप्ताह तक किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान पहले की तरह 35 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. जिससे आमलोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. छात्र-छात्राओं को विद्यालय से घर लौटने में परेशानी उठानी पड़ेगी तो मजदूर तबके के लोगों को काम करना मुश्किल भरा होगा. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग हुए परेशान ——————————————————- जिले के कई प्रखंडों में रविवार को ड़ेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. जिसके कारण गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि बिजली विभाग ने मरम्मति कार्य को लेकर पहले ही इसकी सूचना दे दी थी. जिसके कारण लोगों ने जरूरी काम पहले ही निपटा लिया था. पर बिजली के अभाव में पंखा, एसी, कूलर आदि ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन