सदर अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा

सदर अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा
कटिहार सदर अस्पताल में बिजली जाने के बाद अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. एक्स-रे एजेंसी निर्वाध रूप से एक्सरे का लाभ मिल सके इस लिए बड़े इनवर्टर की व्यवस्था की है. यानी कि अब यदि सदर अस्पताल में बिजली गुल होती है तो इससे एक्सरे जांच अब प्रभावित नहीं होने वाला है. इनवर्टर के लगने से 70 से ऊपर मरीज का एक्स-रे किया जा सकता है. सदर अस्पताल में आये दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद एक्स-रे जांच को लेकर मरीज को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी. बिजली गुल होती थी. वैसे ही एक्सरे मशीन भी बंद पर जाता था. ऐसे में मरीजों को घंटे बिजली आने के इंतजार में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता था. यहां तक की कई बार तो सुबह बिजली गुल होने के बाद दोपहर या शाम तक बिजली नहीं आने के कारण मरीज को बिना एक्सरे जांच कराये हुए घर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ जाता था. ऐसे में गरीब मरीज अपना समय पर एक्सरे जांच भी नहीं कर पाते थे. दूर दराज से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी. इन सभी को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन के संचालन को लेकर उन्हें इनवर्टर बड़े बैटरी से लैस किया किया है. एक्सरे के टेक्नीशियन मिथुन कुमार ने बताया कि बिजली के जाने के बाद अब मरीज का एक्सरे जांच नहीं रुकेगा. बिजली जाने के बाद इनवर्टर से 70 से अधिक मरीजों की जांच की जा सकती है. एक दिन में लगभग 130 से 150 मरीज का एक्सरे जांच किया जाता है. ऐसे में बिजली बाधित होने के बाद जांच के लिए मरीजों को घंटे इंतजार करना पड़ता था. अब ऐसा नहीं होने वाला है. बिजली रहे या न रहे जांच निर्वाध रूप से जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




