ePaper

1.70 करोड़ से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन चार वर्ष बाद भी है अधूरा

Updated at : 23 Nov 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बदल गये आधा दर्जन पंचायत सचिव, मोहनाचांदपुर में नहीं तैयार हुई पंचायत भवन

विज्ञापन

बरारी. प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत में सरकारी कर्मी एवं पंचायत कैबिनेट को बैठक करने के लिए भवन तक नहीं है. पूर्व मुखिया ब्रम्हानंद साह के कार्यकाल में बीडीओ, बीपीआरओ, प्रमुख ने आधारशिला रखी थी. कई उतार चढ़ाव के बाद कई बार अधिकारी जांच में गये. लेकिन पंचायत सरकार भवन का निर्माण चार वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो पाया. सरकारी तंत्र की ढिलाई के कारण योजना पूरा नहीं किया जा सका. पंचायत की जनता को अपनी बात रखने को बीस किमी दूर प्रखंड मुख्यालय जाना उनकी मजबूरी बन गई है. पंचायत सचिव, कृषि सलाहकार, कार्यपालक सहायक, पंचायत जेई, मनरेगा पीआरएस, आवास सहायक सहित सरकारी कर्मी को बैठने की कोई जगह हीं नहीं है. जिसके कारण पंचायत के लोगों की समस्या का निदान नहीं होने से लोग परेशान हैं. पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों, पंच सदस्य, समिति सदस्यों आदि के बैठक करने तक का कोई स्थान नहीं है. जिससे सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन