गेड़ाबाड़ी चौक पर यात्री ठहराव निर्माण का विरोध

Updated at : 22 Sep 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
गेड़ाबाड़ी चौक पर यात्री ठहराव निर्माण का विरोध

गेड़ाबाड़ी चौक पर यात्री ठहराव निर्माण का विरोध

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौक पर सड़क के किनारे यात्री ठहराव (शेड) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. लेकिन यह निर्माण कार्य सड़क के बेहद नज़दीक होने के कारण ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्री शेड सड़क पर बनने से आये दिन जाम की समस्या बढ़ सकती है. ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने और सुरक्षित स्थान पर ठहराव बनाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि गेड़ाबाड़ी चौक पहले से ही मुख्य मार्ग होने के कारण भीड़-भाड़ वाला इलाका है. यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है. यदि सड़क पर ही यात्री शेड बना दिया जाता है तो राहगीरों और यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकता है. ग्रामीणों ने साफ कहा कि नगर पंचायत को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए ऐसी जगह ठहराव बनाना चाहिए. जहां दुर्घटना की गुंजाइश न हो और लोग सुरक्षित ढंग से रुक सकें. इस संबंध में जब नगर पंचायत के जेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यात्री ठहराव फलका जाने वाली सड़क मार्ग के कॉर्नर पर चिन्हित जगह पर बनाया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है कि निर्माण कार्य सड़क पर किया जा रहा है. इस विषय पर हम जेईई से बात कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य यही है कि यात्री ठहराव सुरक्षित स्थान पर बने. ताकि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी बनी रहे. ग्रामीण पंकज लहरी, बंटी साहनी, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, इफ्तिखार अहमद, विपिन कुमार, मनखुश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन