ePaper

ऑटो-बाइक की टक्कर में एक घायल

Updated at : 26 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो-बाइक की टक्कर में एक घायल

ऑटो-बाइक की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन

कटिहार कटिहार मनिहारी मख्य मार्ग के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल एवं रेफर उपरांत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में घायल के चाचा अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बाइक लेकर कटिहार डॉक्टर से मिलने आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दिया. घर से निकलने के आधे घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनका भतीजा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अनुमंडल अस्पताल रेफर उपरांत सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से इसे हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन