फलका चोचला मोड़ के समीप थिनर लदे वाहन लूट मामले में एक गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
फलका चोचला मोड़ के समीप थिनर लदे वाहन लूट मामले में एक गिरफ्तार

फलका चोचला मोड़ के समीप थिनर लदे वाहन लूट मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के चोचला मोड़ के समीप पिछले वर्ष 29 सितंबर को पांच अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर थिनर लदा एक पिकअप वाहन लूट लेने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर घटना के एक अप्राथमिकी अभियुक्त नन्हे उर्फ मुकर्रम थाना बैरगाछी, जिला अररिया निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उक्त घटना का मास्टरमाइंड पिकअप मालिक व चालक ही बताया गया था. पुलिस ने पूर्व में छापेमारी कर लूट के पिकअप, नौ ड्रम थिनर एवं मोबाइल फोन के साथ एक नाबालिग समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. अररिया जिले के पेंट व्यवसाई नीतेश कुमार साह बीते वर्ष 2024 में 29 सिंतबर को बाढ़ जिले से पेंट में इस्तेमाल करने वाला थिनर खरीद कर पिकअप वाहन से अपना घर नगराही, थाना रानीगंज, जिला अररिया जा रहे थे. इसी दौरान फलका थाना क्षेत्र के चोचला मोड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने थिनर लदे एक पिकअप वाहन को हथियार के बल पर जबरन रोक कर चालक व व्यवसायी को बंधक बनाकर पिकअप लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया. गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में चालक का संलिप्तता सामने आया. जिसके बाद अररिया जिले के रुपैली थाना, रानीगंज गांव में छापेमारी कर चालक अमीर बैठा 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया. चालक ने सख्ती से पूछताछ के क्रम में घटना में पिकअप मालिक मिट्ठू राजा उर्फ मुशर्रफ रामपुर थाना बैरगाछी, जिला अररिया के भी शामिल होने की बात बतायी. जिसके बाद चालक की निशानदेही पर छापेमारी कर एक नाबालिग के अलावा घटना में शामिल बदमाश सुभान 27 वर्ष, रहीम 18 वर्ष तीनों रामपुर मोहनपुर, जिला अररिया निवासी को लूट के पिकअप, नौ ड्रम थिनर व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है. मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि कांड संख्या 184 /24 के फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त नन्हे उर्फ मुकर्रम, थाना बैरगाछी, जिला अररिया निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन