जरताज ने जेईई मेन में हासिल किया 99.87% अंक, जिले का बढ़ाया मान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2026 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
जरताज ने जेईई मेन में हासिल किया 99.87% अंक, जिले का बढ़ाया मान

अनुमंडल क्षेत्र के चंदर नीचता गांव के रहने वाले साधारण परिवार के होनहार छात्र जरताज हुसैन ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई मेन) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

बारसोई. अनुमंडल क्षेत्र के चंदर नीचता गांव के रहने वाले साधारण परिवार के होनहार छात्र जरताज हुसैन ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई मेन) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. उन्होंने 99.87 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 2058 प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं. बताया जाता है कि जरताज हुसैन ने गणित में 99.94, फिजिक्स में 99.29 एवं केमिस्ट्री में 99.37 पर्सेंटाइल हासिल किया. जरताज अब आइआइटी जैसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश पाने के लिए जी एडवांस की परीक्षा देने के योग्य हो गए हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. जरताज एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके पिता गुलाम रसूल दिल्ली में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. जरताज ने भी दिल्ली में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की और कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया. जरताज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, संघर्ष एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है. उनकी यह सफलता क्षेत्र के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों का कहना है कि जरताज की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि संकल्प की कमी ही असफलता का कारण बनती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन