बारसोई के मानमन फाटक पर 15 दिनों तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, दो वैकल्पिक रूट तय

Updated:
विज्ञापन
बारसोई के मानमन फाटक पर 15 दिनों तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, दो वैकल्पिक रूट तय

मानमन रेलवे उपरिगामी पुल (आरओबी) निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

बारसोई. मानमन रेलवे उपरिगामी पुल (आरओबी) निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. स्टेट हाईवे 98 कटिहार-बलरामपुर के किमी 52 342 स्थित मानमन रेलवे फाटक (एलसी संख्या एसके-367) पर आगामी 25 अप्रैल से 9 मई 2026 तक चार चक्का एवं उससे अधिक भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह निर्णय बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड की परियोजना कार्यान्वयन इकाई–कटिहार एंड पूर्णिया के अनुरोध पर लिया गया है. उप महाप्रबंधक (तकनीकी) द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राजू कुमार ने 21 अप्रैल 2026 को आदेश जारी करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), कटिहार को आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. निर्माण कार्य के तहत पाइल कैप, पियर शाफ्ट, प्रतिधारण दीवार एवं सर्विस रोड का कार्य किया जाना है. सुरक्षा एवं कार्य में बाधा से बचने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है. स्पष्ट वैकल्पिक रूट निर्धारित, भ्रम की स्थिति नहीं रहे. प्रशासन ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए स्पष्ट वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी को परेशानी न हो.

चार चक्का (छोटे/मध्यम) वाहनों के लिए रूट

तेलता मोड़-बलरामपुर-लुतिपुर बाजार-पोमरा, चिस्तीनगर, कदमगाछी, रहमानपुर, इमादपुर मार्ग.

छह चक्का एवं बड़े भारी वाहनों के लिए रूट

तेलता मोड़, बलरामपुर, टुनीदिढ़ी, दालकोला, बायसी, बेलगछी, गुलाब बाग, बेलौरी, भबरा, मुकुरिया, बारसोई मार्ग से किया गया है.

पुलिस बल की तैनाती, लगातार निगरानी के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष बारसोई एवं बलरामपुर को फाटक स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है. अंचल अधिकारी को विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी, कटिहार को भी सूचनार्थ पत्र भेजा गया है.

आमलोगों से सहयोग की अपील

एसडीओ ने आमलोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें. ताकि पुल निर्माण कार्य समय पर और बिना किसी बाधा के पूरा हो सके. इस व्यवस्था से जहां निर्माण कार्य में तेजी आयेगी. स्पष्ट रूट निर्धारण के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन