वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेज

Updated:
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेज

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन व अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में काफी प्रगति हासिल की है.

विज्ञापन

कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन व अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में काफी प्रगति हासिल की है. सीमेंट परिवहन के आवक में 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2024-25 के 9.05 मिलियन टन से बढ़कर 2025-26 में 9.76 मिलियन टन हो गई है. लोडिंग क्षेत्र में सीमेंट में 152.7% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी. ये उपलब्धियां पूर्वोत्तर क्षेत्र में माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करने में एनएफआर के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं. सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक, 14 सितंबर को सायरंग रेलवे स्टेशन पर पहली बार सीमेंट रैक की सफल अनलोडिंग की गयी थी. गुवाहाटी के पास स्टार सीमेंट साइडिंग से लोड किया गया यह रैक, नव-निर्मित बइरबी-सायरंग रेल मार्ग पर चलने वाली पहली मालगाड़ी थी. जिसने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया. सीमेंट कार्गो परिचालन को और अधिक मजबूत करते हुए, एनएफआर ने 24 सितंबर, 2025 को मॉलवॉम रेलवे स्टेशन पर पहली बार सीमेंट रैक की अनलोडिंग कर माइलस्टोन हासिल किया. इस रैक में सीमेंट के 41 वैगन थे,जो होम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोड किए गए थे. रेलवे ने 11 मार्च, 2025 को तेतेलिया स्थित व्यस्त स्टार सीमेंट साइडिंग पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली पहली मालगाड़ी लायी गई. इस साइडिंग ने फरवरी, 2025 में 50 रैकों की हैडलिंग की. इस प्रकार एनएफ रेलवे ने अन्य राज्यों में भी बेहतर रैंक अनलोड की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन