देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
कटिहार. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंशी ओला हरिगंज में छापेमारी कर एक आरोपित को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को हथियार के साथ एक आरोपित की सूचना प्राप्त हई. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने मुंशी ओला हरगंज में छापेमारी कर विशाल कुमार दास पिता अशोक कुमार दास को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपित की अपराधी इतिहास भी खंगालने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




