नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने 158 रन से कटिहार सुपर किंग को हराया

Updated at : 17 Jan 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने 158 रन से कटिहार सुपर किंग को हराया

नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने 158 रन से कटिहार सुपर किंग को हराया

विज्ञापन

कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल ए में शनिवार का मैच नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी और कटिहार सुपर किंग के बीच खेला गया. जिसमें कटिहार सुपर किंग की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का लक्ष्य दिया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बबलू ने सर्वाधिक 55 बॉल मे 88 रन सलाउद्दीन 33 बॉल मे 34 रन, इंतखाब 13 बॉल मे 29 रन और अजय ने 24 बॉल मे 28 रन बनाए. गेंदबाजी में कटिहार सुपर किंग की तरफ से आयुष ने 3 विकेट, आकाश ने 2 विकेट और आर्यन ने 1 विकेट लिए.255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. कटिहार सुपर किंग की टीम 14.5 ओवर मे 10 विकेट खोकर 96 रन ही बना पाई और नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी 158 रन से मैच जीत गई. कटिहार सुपर किंग की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश 38 रन, और आयुष ने 25 रन बनाए.गेंदबाजी में नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से सोनू ने 3 विकेट, सलाउद्दीन और देबू ने 2-2 विकेट बबलू, आदित्य और मारूफ ने 1-1 विकेट लिए.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बबलू चौधरी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अम्पायर दीपक कुमार ने दिया. निर्णायक के रूप में दीपक कुमार और विश्वजीत रहे. सोमवार का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और बारसोई क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा. जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार यादव कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन