पुलिस ने डीसीएम ट्रक से 20 पशुओं को किया जब्त
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने एनएच 31 गिट्टी प्लांट के समीप पशु लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है. डीसीएम ट्रक से पुलिस ने 20 पशुओं को बरामद किया है.
विज्ञापन
पशु तस्करी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
कुरसेला. थाना पुलिस ने एनएच 31 गिट्टी प्लांट के समीप पशु लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है. डीसीएम ट्रक से पुलिस ने 20 पशुओं को बरामद किया है. पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई किया है. पशुओं की बरामदगी डीसीएम जब्ती की कार्रवाई के साथ पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पशु तस्करी के आरोपितों में नीतीश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सनी भबैया, थाना कोढ़ा, कटिहार के अलावा कलाम, उदमारेखा, थाना मुस्फिल, कटिहार, लक्ष्मण कुमार साह, महेशखुंट, थाना चौथम खगड़िया शामिल है. थाना पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने के प्रक्रिया में जुटी थी. जानकारी अनुसार, डीसीएम ट्रक से पशुओं को खेरिया हाट ले जाया जा रहा था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि पशुओं को लेकर जाने वाला वाहन एनएच 31 से गुजरने वाला है. सूचना पर पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए पशुओं को ले जाने पर वाहन को एनएच 31 के गिट्टी प्लांट के समीप धर दबोचा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










