अभ्यर्थियों ने सीखे फिजिकल टेस्ट में सफलता के गुर

Updated:
विज्ञापन
दौड तैयारी करने कालेज मे उपस्थित युवा | Prabhat Khabar Network

दौड़ तैयारी करने काॅलेज मैदान में उपस्थित युवा | Prabhat Khabar Network

कुरसेला के आरपीडीवाय कॉलेज में फिजिकल एकेडमी ने दरोगा और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को यूनिफॉर्म दी और सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।

विज्ञापन

कुरसेला (कटिहार). कुरसेला के आरपीडीवाय इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को फिजिकल एकेडमी की ओर से दरोगा, सेना, पुलिस और होमगार्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को यूनिफॉर्म प्रदान किया गया. इस दौरान एकेडमी के प्रशिक्षकों ने युवाओं को फिजिकल टेस्ट में सफलता के टिप्स भी दिए. यूनिफॉर्म मिलने पर मैदान में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं में खुशी देखी गई. युवाओं ने कहा कि एकेडमी का यह कदम सराहनीय है. इससे तैयारी के प्रति उनका मनोबल बढ़ा है और लक्ष्य को पाने की प्रेरणा मिली है. मैदान बना युवाओं के भविष्य का आधार

एकेडमी के प्रशिक्षकों ने बताया कि सफलता के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि फिजिकल रूप से दौड़ लगाने का सही तरीका जानना भी जरूरी है. इसी उद्देश्य से युवाओं को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने भी एकेडमी द्वारा युवाओं को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की. उनका कहना था कि इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं. सुबह-शाम जुटती है युवाओं की भीड़

आरपीडीवाय इंटर कॉलेज कुरसेला का खेल मैदान अब युवाओं के फिजिकल तैयारी का प्रमुख केंद्र बन गया है. यहां से अभ्यास कर कई युवा पहले भी चयनित होकर अपना भविष्य संवार चुके हैं. अहले सुबह और शाम के समय मैदान में फिजिकल तैयारी के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ जाती है. कॉलेज प्रशासन ने भी कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ यह मैदान युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी में मदद कर उनका भविष्य संवारने का अवसर दे रहा है.


विज्ञापन
अजीत ठाकुर

लेखक के बारे में

By अजीत ठाकुर

अजीत ठाकुर प्रिंट माध्यम में 28 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुरसेला (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन