अगलगी में नौ घर जलकर राख, लाखों का सामान जला

Updated at : 10 Mar 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में नौ घर जलकर राख, लाखों का सामान जला

अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर छह नासी टोला गांव में आग लगने नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

अमदाबाद. अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर छह नासी टोला गांव में आग लगने नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सेहरी का खाना बनाकर सेहरी करने के बाद कुछ लोग नमाज पढ़ने चले गये और कुछ लोग सो गये थे. इसी दौरान आग की लपटें उठने लगी. यह देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया कि शेख मचकूल के घर से आग की लपटे उठने लगी. देखते ही देखते अगल-बगल के शेख बबलू, सोमेरा खातून, सहवाज, सैकुल सहित नौ लोगों का घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी है. अग्नि पीड़ित परिवारों का अनाज, वस्त्र, बर्तन, नगदी, जेवर सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामान व दस्तावेज जलकर खाक हो गया है. घटना को लेकर जानकारी देते हुए अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया कि सुबह वे लोग सेहरी का खाना बनाकर खाकर सो गए थे. कुछ लोग नमाज पढ़ने चले गये थे. उसी समय करीब 5:00 बजे अचानक शेख मचकूल के घर के पीछे से आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते लगभग नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. हो हल्ला पर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. घटना की जानकारी दमकल कर्मी को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, तब तक नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. इस अगलगी की घटना में शेख इजहार के बेटा व बेटी की शादी का अरमान भी जलकर खाक हो गया. इस संदर्भ में अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि इस अगलगी की घटना में नौ परिवारों का घर जल गया है. तत्काल पॉलीथिन शीट व डिग्निटी किट पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही सरकारी सहायता मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन