तेज रफ्तार पिकअप ने टोटो में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने टोटो में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

चार लोग गंभीर रूप से घायल, बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अस्पताल जा रहे थे परिजन

कोढ़ा. थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा चरखी मोड़ के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, चंदवा गांव निवासी अशोक यादव 40 अपने परिवार के साथ टोटो से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे. उनके साथ उनकी भाभी सुमित्रा देवी 53 और पुत्रवधू लख्खी कुमारी 42 भी थी. परिजनों ने बताया कि लख्खी कुमारी को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान चरखी मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसमें सवार सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. लख्खी कुमारी, उनके दो बच्चे तथा अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. घायलों को टोटो से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

उधर, सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पिकअप वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन