एनडीए ने मनिहारी में बंद की सफलता को लेकर की बैठक

एनडीए ने मनिहारी में बंद की सफलता को लेकर की बैठक
मनिहारी राजद व कांग्रेस के मंच से पीएम नरेन्द्र मोदी की मां को गाली दिये जाने के विरोध में एनडीए की ओर से चार सितंबर को बिहार बंद का एलान किया गया है. मनिहारी में एनडीए की ओर से बिहार बंद की तैयारी को लेकर बैठक की गयी. भाजपा जिला मंत्री संजय मंडल ने बताया कि एनडीए के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनिहारी नगर क्षेत्र में दुकानदारों से बिहार बंद में सहयोग की अपील किये है. आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा. संजय मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हेमंत सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंजय साह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार, नगर भाजपा उपाध्यक्ष विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, प्रो विरेन्द्र सिंह, पप्पू ठाकुर, रवि बीआरसी, मुकेश तिवारी, पंकज पासवान, रमेश मिश्रा, राजा यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




