गोपालपट्टी में शायर गाफ़िल की याद में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालपट्टी में शायर गाफ़िल की याद में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

मशहूर शायर सह ऑल इंडिया रेडियो पूर्णिया के उद्घोषक हारुन रशीद गाफिल के जन्म दिवस के अवसर पर मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फलका. प्रखंड क्षेत्र के गोपालपट्टी में सोमवार की रात सीमांचल के मशहूर शायर सह ऑल इंडिया रेडियो पूर्णिया के उद्घोषक हारुन रशीद गाफिल के जन्म दिवस के अवसर पर मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अजय कुमार मीत ने की. जबकि मंच संचालन शायर नूरूद्दीन सानी कर रहे थे. इस कार्यक्रम के आयोजक उमेश कुमार आर्य ने अपने संबोधन में शायर हारुन रशीद गाफ़िल के जीवनी पर रोशनी डाली. आयोजित इस कार्यक्रम में कटिहार सहित इलाके के कई नामचीन व नवोदित रचनाकार व शायर, कवि एवं कथकार शामिल हुए. कार्यक्रम में डॉ अजय कुमार मीत, शायर नूरुद्दीन सानी, शम्स तबरेज़ सालेहपुरी, शमशाद जिया, चांद बहार, प्रेम राज हमदर्द, जावेद रजी, इम्तियाज़ रंगीला, फैमुद्दीन नदवी, कैसर नदीम, महबूब, गुलाम सरवर आदि की सहभागिता रही. तकरीबन सभी कवि व शायर ने अपने-अपने शेर, कविता, ग़ज़ल एवं नज़्म पेश किये. इस कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने एक से बढ़कर एक शेर पर दाद देते रहे. कुल मिलाकर गाफिल के याद में सजायी गयी. महफिल बेहद कामयाब रहा. इस अवसर पर मौजूद समाजसेवी इबरार आलम, कवि डॉ अजय कुमार मीत, शायर नूरुद्दीन सानी, शम्स तबरेज़ सालेहपुरी, चांद बहार आदि ने हारुन रशीद ग़ाफ़िल के जीवनी के बारे में रौशनी डालते हुए कहा की वे अदव के शायर के रूप में जाने जाते हैं. पत्रकारिता जगत में भी उनका एक अहम योगदान रहा है. अवसर पर नदीम, मनीष, अभिषेक व दर्जनों साहित्य प्रेमी व ग्रामीण आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन