नगर निकाय उप चुनाव: नगर निगम के वार्ड 41 में 58.61 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन
नगर निकाय उप चुनाव: नगर निगम के वार्ड 41 में 58.61 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय उप चुनाव: नगर निगम के वार्ड 41 में 58.61 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन

कटिहार राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में शनिवार को जिले के दो नगर निकाय के रिक्त तीन वार्ड पार्षद के पद के उप चुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया है. कटिहार जिले में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 व नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या छह व आठ के लिए वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान कराया गया है. मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुआ है. निर्वाचन कार्यालय के अनुसार निर्धारित समय तक 58.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. उल्लेखनीय है कि कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या 41 में वार्ड पार्षद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 30 जून को होगा. इसी दिन सुबह 8:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड पार्षद के लिए उपचुनाव कराया गया है. चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है. इधर एसपी वैभव शर्मा ने मतदान केंद्र का जायजा लिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन