हत्या मामले में सास, ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 11 Mar 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में सास, ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या मामले में सास, ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर एक गौरीपुर गांव में प्रेम प्रसंग में विवाहिता 20 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत मामले में मृतिका के सास व ससुर विभीषण मंडल को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मंगलवार को पूजा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. मृतिका पूजा कुमारी के मायके वाले ने पूजा कुमारी के सास चंदना देवी व ससुर विभीषण मंडल समेत चार लोगों को लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. अमदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका पूजा कुमारी के सास व ससुर को गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतिका पूजा कुमारी के पिता पंचानंद मंडल ने अपने पुत्री पूजा कुमारी के सास चंदना देवी, ससुर विभीषण मंडल समेत चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. पंचानंद मंडल ने अपने आवेदन में दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है. मृतिका पूजा कुमारी के सास चंदना देवी, ससुर विभीषण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर एसआई भोला कुमार एवं अन्य महिला पुलिस मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन