कटिहार रेल मंडल से महाकुंभ में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा

Published at :21 Feb 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कटिहार रेल मंडल से महाकुंभ में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला मे तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई पहलों को लागू किया है. एनएफ रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा की हैं. ट्रेनों में परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे ने सुरक्षा और वाणिज्यिक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि, संरक्षा को मजबूत कर बेहतर पहल की है. महाकुंभ के दौरान, देश भर से लगभग 50 करोड़ तीर्थयात्रियों ने भारतीय रेलवे द्वारा संचालित लगभग 13,000 ट्रेनों में यात्रा की है. महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेनों ने लगाये 26 फेरे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को प्रबंधित करने के लिए, एनएफ रेलवे ने महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों सहित सात से आठ नियमित ट्रेनों का परिचालन किया है. कामाख्या, नाहरलगुन, गुवाहाटी, कटिहार, जोगबनी और रंगापाड़ा से अब तक स्पेशल ट्रेनों के कुल 26 फेरे चलाये गये हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं.अब तक इन ट्रेनों से लगभग 3.37 लाख आरक्षित यात्री और 1.08 लाख अनारक्षित यात्री प्रयागराज गये हैं. कहते हैं अधिकारी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और पर्याप्त रनिंग स्टाफ की एक मजबूत टीम तैनात की है. ताकि निर्बाध ट्रेन परिचालन सुनिश्चित किया जा सके. भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख स्टेशनों और मंडलों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है और यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास द्वार पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है. बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन