पूर्णिया में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बैठक

पूर्णिया में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बैठक
कोढ़ा आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन पूर्णिया के शीशाबाड़ी चौक स्थित एसएसबी कैंप मैदान में प्रस्तावित है. कार्यक्रम को लेकर एक विवाह भवन, पूर्णिया में एनडीए की प्रमंडलीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गयी. बैठक में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर पूरा एनडीए परिवार पूर्ण उत्साह और निष्ठा के साथ तैयार है. बैठक में कोढ़ा विधायक कविता पासवान भी मौजूद रहीं. कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




