बकरीद को लेकर आयोजित की गयी बैठक

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 23 May 2026 8:03 PM

विज्ञापन

बकरीद को लेकर आयोजित की गयी बैठक

विज्ञापन

मनसाही आगामी बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को मनसाही प्रखंड मुख्यालय के सभागार में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं विभिन्न समुदायों के सदस्य शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक व भड़काऊ वीडियो से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. नमाज के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गयी. थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. बैठक में अंचलाधिकारी इस्माइल, प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मुखिया दीपनारायण पासवान, समाजसेवी निर्मल भगत, गौतम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन