नाबालिग लड़की से छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में पथराव के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में पथराव के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में पथराव के मामले में तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नाबालिग लड़की से छेड़खानी के विरोध में शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के शिकायत करने पर मारपीट तथा दोनों पक्षों में पथराव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डहेरिया लक्ष्मण टोला में दो पक्षों के बीच विवाद एवं पथराव की घटना की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया गया. प्राप्त आवेदन के अनुसार, एक पक्ष द्वारा आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री व उसकी सहेली के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी व मोबाइल नंबर मांगने की घटना की गई. विरोध पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया तथा बाद में पथराव की घटना हुई. जिसमें कुछ लोग घायल हुए है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या-597/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर-01 विशाल आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा मानवीय सूचना के आधार घटना में संलिप्त आरोपितों की पहचान कर सोनू उम्र 20 वर्ष पिता रूस्तम, शरीफगंज, सोहेल उम्र 20 वर्ष पिता वहाब अली, रहमान कॉलोनी, सोनू शरीफगंज वार्ड नं0-39 तीनों थाना सहायक जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन